ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता प्रभावी होने पर नैनीताल पुलिस का सघन वाहन चैकिंग अभियान जारी

वाहन चैकिंग के दौरान 95,000-/ रुपये बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में पालन में SST टीम द्वारा नया गाँव पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-04AJ-1427 बुलेरो स्वामी आदित्य अमर पुत्र सुशील प्रकाश निवासी अशोका निकेतन दिल्ली ईस्ट के वाहन से कुल 95000/- रुपये बरामद किये गए।
आदित्य अमर से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट जानकारी/
प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-

1-श्री कुणाल बिष्ट (टीम प्रभारी) 2-अ0उ0नि0 विजय कुमार 3-कानि0 टीका राम

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में गैस कालाबाजारी पर सख्ती: 4 FIR, सैकड़ों सिलेंडर जब्त; गैस ऐजेंसी का 5 व 6 अप्रैल का रोस्टर जारी

You missed

error: Content is protected !!