ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आज श्री रामलीला के द्वितीय दिवस ब्रह्मा आदि देवताओं का आगमन, रावण अत्याचार एवं आकाशवाणी आदि लीलाओं का सुंदर व अलौकिक मंचन किया गया व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री द्वारा रामचरितमानस का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया।
रामलीला में आज व्यास पूजन अशोक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, नरेंद्र साहनी ने सपरिवार किया।
रामलीला समिति के सदस्यों में अतुल अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अमित जोशी, मनोज गुप्ता आदि ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

आज की सेवा में अटल भारत सम्मान फाउंडेशन, पटवा महिला समिति, खण्डेलवाल महिला समिति की सेवा रही।
इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल, संजय गोयल, राजेश साहू, कुसुमलता केसरवानी, सीमा देवल, दीपा गुप्ता, सारिका केसरवानी, नंदिनी देवल, मंजू देवल आदि लोग उपस्थित रहे।
कल को दशरथ दरबार, श्रीराम जन्म, ताड़का एवं सुबाहु वध का मंचन होगा श्री रामलीला संचालन समिति द्वारा सभी भक्तों से आग्रह किया गया कि यह रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, अपितु धर्म, मर्यादा और संस्कृति की जीवंत पाठशाला है।

आप सभी भक्तजनों से विनम्र आग्रह है कि सपरिवार पधारकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की पावन लीला के मंचन का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें तथा अपने बालक-बालिकाओं को भी अवश्य लेकर आएँ, जिससे वे भारतीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों से परिचित होकर प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन; ड्यूल ट्रेनिंग से मिलेगा रोजगार का बेहतर अवसर

You missed

error: Content is protected !!