ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने  मांस से भरी पिकअप को छोई गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ी

रिपोर्ट – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बैलपड़ाव में मांस से भरी पिकअप को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रामनगर के समीप छोई गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया।

मौके पर मांस से लदी पिकअप को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बैलपड़ाव ले आए और चौकी पर हंगामा करने लगे घंटों हंगामे के बीच सी ओ रामनगर सुमित पांडे एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और एसडीएम कालाढूंगी विपिन चंद्र पंत भी मौके पर पहुंचे और हिंदूवादी संगठनो के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

गरमा गर्मी बढ़ती देख मौके पर पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाया और मौके से मांस के सैंपल लिए।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मांस से लदी पिकअप को पकड़ लिया गया है और मांस के सैंपल को लैब भेजा जाएगा और जांच कराई जाएगी।

तत्पश्चात जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  लूट से लेकर नशे के कारोबार तक पुलिस का शिकंजा, अंतरराज्यीय लुटेरा व स्मैक तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!