ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भवाली नगारी गांव में कलयुगी बेटे पिता की हत्या कर दी है कैलाश व्यू में बेटे ने पैसे को लेकर पिता को मौत के घाट उतारा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली नगारी गांव में कलयुगी बेटे पिता की हत्या कर दी है..कैलाश व्यू में बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया है।

हांलाकि पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पंचनामा भर पोर्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस घटना के बाद आसपास सनसनी फैल गई है।

आरोप है कि बेटे सचिन ने पिता राज कुमार से पैंसे की मांग की लेकिन पिता ने पैंसा देने से मना कर दिया क्योंकि बेटा सचिन नसे का आदि था।

इसके बाद सचिन ने आपा खो लिया और लाठी-डंड़े से पिता की हत्या कर दी।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले आरोपी को पकड़ा जिसके बाद जांच शुरु की है वहीं फाँरेसिंट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सेंपल लिये हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पर्यटन क्षेत्र में एडवेंचर कैंपों की होगी जांच, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता

You missed

error: Content is protected !!