ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता के निधन पर कूटा ने जताया शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थनाप्राकृतिक संसाधनों से औषधि विकास पर मुंबई में युवा विद्यार्थियों से संवाद, वैज्ञानिक सोच और संरक्षण का दिया संदेशनैनीताल पुलिस का दमदार प्रदर्शन: बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती में जीते कई स्वर्ण पदक, महिला बॉक्सिंग टीम रही तीसरे स्थान परकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग मे चल रहे विकाश कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियो को दिये तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देशकुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम का होगा विस्तार, नई बिल्डिंग और सुभाष नगर में खुलेगा नया कार्यालय
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता स्वर्गीय उमेश सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कूटा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस दुखद समाचार पर संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

कूटा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि उमेश सिंह बिष्ट का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से परिजनों के साथ-साथ शुभचिंतकों में भी शोक की लहर है। शिक्षक संघ ने दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।

इस अवसर पर कूटा के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रताप बिष्ट और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार सहित विश्वविद्यालय एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे तथा डॉ. भुवन आर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कूटा के सदस्यों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षक समुदाय शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

यह भी पढ़ें :  गंगा स्नान और रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर अनिल कपूर डब्बू का पलटवार, बोले- हिंदू आस्था का मजाक उड़ा रही कांग्रेस

You missed

error: Content is protected !!