ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर एक वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट पार्किंग में खड़ी एक कार से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। कार के अंदर देखने पर वकील पूरन सिंह भाकुनी लहूलुहान हालत में पड़े मिले। इसकी सूचना तुरंत अन्य वकीलों और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया। कार के अंदर वकील का शव मिला, जिसके सिर पर गोली लगी थी। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जो मृतक के हाथ में पाई गई। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुसाइड नोट में वकील ने अपनी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि वह अब “जिंदगी की गाड़ी” नहीं खींच पा रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कुमाऊं आयुक्त, डीएम और एसएसपी से अपील की है कि उनकी पत्नी का ख्याल रखा जाए, ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं।

हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड नोट की सामग्री को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अप्रैल 2026
error: Content is protected !!