ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऊधम सिंह नगर/किच्छा। नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलते हुए सेल्समैन से 80 हजार रुपये लूट लिए।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
रुद्रपुर रोड पर स्थित मां फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे। एक-एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा।

जबकि दो-दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर पंप पर तैनात सेल्समैन ओवैस और अजय को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने कैश काउंटर से 80 हजार रुपये लूटे और रुद्रपुर की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। चारों ओर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के जल्द खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एचओडी मोर्चरी के बदले नियमों से पुलिसकर्मियों की बढ़ीं मुश्किलें, घंटों खड़े होकर भरना पड़ रहा पंचनामा

You missed

error: Content is protected !!