ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 11 अगस्त 2026 को चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने आनंदपुर गैस गोदाम तिराहे से करीब 60 मीटर आगे पंचायतघर की ओर सड़क किनारे एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK04AS-2865 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक सवार के कब्जे से 100.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम आर्या (29 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय मोहन राम, निवासी आनंदपुर, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल बताया। मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 272/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत विक्रम आर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार: 1.17 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन वाले म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
error: Content is protected !!