ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के निवासियों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशों के क्रम में वार्ड संख्या 35, 36, 37 एवं 38 में राजस्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण, पिलर स्थापना, ड्रोन सर्वे, सैटेलाइट सर्वे तथा सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

अब इस प्रक्रिया के अगले चरण के तहत वन विभाग से संबंधित सीमांकन एवं भूमि अभिलेख तैयार करने का कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वन विभाग से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्षों से मालिकाना हक की मांग कर रहे दमुवाढूंगा क्षेत्र के हजारों परिवार इस प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की ओर से सीमांकन एवं रिकॉर्ड तैयार होने के बाद मालिकाना हक प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति संभव होगी।

जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित मालिकाना हक का मुद्दा जल्द समाधान की ओर बढ़ेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान महेश जोशी, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दयाल उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड-37 हृदयेश कुमार, पार्षद वार्ड-36 तनुजा जोशी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड-35 महेशानंद, मनोनीत पार्षद पनराम, पार्षद वार्ड-38 मनोज भट्ट, पवन कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दमुवाढूंगा के सम्मानित नागरिकों को उनका मालिकाना हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा और इस मुद्दे को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठा

You missed

error: Content is protected !!