ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर पदोन्नति और तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (CO) के पद पर पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसे पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन 10 अधिकारियों को मिली CO पद पर पदोन्नति:

पदोन्नति के बाद चन्द्र मोहन को टिहरी गढ़वाल, भावना कैंथोला को अल्मोड़ा, होशियार सिंह को पीटीसी नरेंद्रनगर, देवेन्द्र सिंह को चम्पावत, चंचल शर्मा को उत्तरकाशी, अंजना नेगी को नैनीताल, उमेश मलिक को पिथौरागढ़, संतोष कुमार बगडवाल को अभिसूचना मुख्यालय, वेद प्रकाश को रुद्रप्रयाग तथा संजय कुमार उप्रेती को एसडीआरएफ में तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले:

जनहित को ध्यान में रखते हुए कुछ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले भी किए गए हैं। अनुज को जीआरपी हरिद्वार, अनुज कुमार को देहरादून, रीना राठौर को आईआरबी द्वितीय देहरादून, विमल प्रसाद को चम्पावत तथा नितिन लोहानी को देहरादून में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इन पदोन्नतियों और तबादलों से विभागीय कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: श्री बालाजी मंदिर रूपनगर में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम, आज निकलेगी शोभायात्रा
error: Content is protected !!