ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मैक्स गाडी की टक्कर से बाइक सवार गिरा खाई में, शिक्षक मनोज कुमार पांडे ने खाई में गिरे डाक कर्मचारियों को लोगों की सहायता से खाई से निकाला बाहर, किया प्राथमिक उपचार

नैनीताल। रामगढ़ स्पोर्ट्स टीम ने जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता बेतालघाट से लौटते हुए खैरना रोड़ पर “नीम करौली मंदिर” से दो किमी आगे देखा कि एक बाईक सवार पोस्ट आफिस कर्मचारी को मैक्स गाड़ी ने ओवर टेक करते हुए टक्कर मार दी।

पोस्ट कर्मी उछलते हुए गहरी खाई में जा गिरा लेकिन लोग घंटों देखते हुए विडियो बना रहे थे, परन्तु किसी ने भी गहरी खाई में जाने की हिम्मत नहीं की।

 बेतालघाट से आते हुए ब्लॉक समन्वयक मनोज कुमार पाण्डे के साथीयों द्वारा गाड़ी रोककर कुछ लोगों की मदद के लिए आग्रह किया गया।

कईं गाडियों से रस्सी के लिए आग्रह किया सब होते हुए भी चलते बनें, बाद में एक पिकअप की मदद से एवं एक- दो साहसी युवाओं की मदद से रेस्क्यू किया गया।

कर्मचारी का घुटना टूट चुका था। उसके गहरे घाव को रूमाल से बांधकर बहते खून को रोकने का प्रयास किया गया। देवभूमि में ऐसे लोगों की प्रतिक्रिया देख दिल बहुत आहत हुआ।

कई घंटे कोई मदद को नहीं आया, शुक्र है नीम करौली बाबा का पोस्ट कर्मचारी को नया जीवन दान मिला।

मनोज पाण्डेय के सराहनीय कार्य हेतु जनपद अध्यक्ष विवेक पांडेय, जनपद मंत्री नमिता पाठक , जनपदीय संयुक्त मंत्री त्रिलोक चन्द्र ब्रजवासी , संगठन मंत्री गिरीश काण्डपाल,पूर्व मंडल मंत्री कन्नू जोशी, ब्लाक ओखलकांडा संरक्षक ललित मोहन लोहनी , ब्लाक मंत्री भास्कर पाण्डेय जी के द्वारा सराहनीय कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के शनि देव मंदिर में अंतिम शनिवार पर 101 लीटर दूध की खीर का भोग, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

error: Content is protected !!