ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली 21 वर्षीय विवाहिता लापता

चम्पावत। अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली 21 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस को मौखिक जानकारी दी है।

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय की रहने वाली विवाहिता घर में अस्पताल जाने की बात कहकर निकली थी।

लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार विवाहिता घर से नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है। आशंका जताया जा रहा है कि विवाहिता घर से भागी हो।

पुलिस मोबाइल नंबर के माध्यम से विवाहिता की खोजबीन में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक उसकी लोकेशन ट्रैस नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथ

You missed

error: Content is protected !!