ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी दिवस धूमधाम से बनाया गया गुरुद्वारे से निकाले गई झांकियां

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीद दिवस धूम धाम से मनाया गया ।

इस मौके पर नगर के मल्लीताल स्थित गुरूद्वारे से मॉल रोड होते हुए झांकी निकाली गई । श्री.गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सुन्दर झाकियाँ(गतकी पालकी, तरण ताल झांकी) व् अन्य अलग अलग तरह की झांकियाँ निकाली।

झांकिया अमृतसर, बाजपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी से नैनीताल के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए पहुँची है। झांकी मे कलाकरों ने अपनी अलग अलग कलाओं व् करतब का सुन्दर प्रदर्शन किया।

सैकड़ों की संख्या में सिक्ख धर्म के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने इस शोभायात्रा में पैदल गुरु जी के भजन गाकर मार्च किया ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का धरना, भुवन चंद्र पाण्डेय ने 2027 चुनाव लड़ने का किया ऐलान

You missed

error: Content is protected !!