ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वर्तमान में रोबोटिक लंग सर्जरी के क्षेत्र में हाल में काफी प्रगति हुई है, जिनके बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली (गाजियाबाद) ने हल्द्वानी में आज एक अवेयरनेस सेशन आयोजित किया।

इस दौरान थोरेसिक और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के लिए उपलब्ध इलाज की जानकारी दी गई इस मौके पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली में थोरेसिक व रोबोटिक सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर प्रमोज जिंदल के साथ हल्द्वानी के वो चार मरीज भी रहे।

जिनका यहां सफल इलाज किया गया. इन मरीजों में 33 वर्षीय मोहसिन खान, 44 वर्षीय मनिल लाल वर्मा, 60 वर्षीय कृष्ण राम आर्य और 23 वर्षीय रोहित कुमार थे।

इस मामलों की जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रमोज जिंदल ने बताया, ”33 वर्षीय मोहसिन खान जब हमारे पास पहुंच तब उन्हें 2 सप्ताह से बार-बार खून की खांसी (हीमोप्टाइसिस) की शिकायत हो रही थी. ज्यादा ब्लीडिंग के डर से वो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से परेशान थे. सीटी स्कैन और जांच में सामने आया कि मरीज के दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से में परेशानी है।

इसके अलावा, हमने उनकी मेडिकल हिस्ट्री की जांच लेकिन कोई बड़ा मसला नहीं पाया गया. इस तरह की बीमारी का इलाज करने के लिए सर्जरी की एकमात्र विकल्प था जो उन्हें पूरी तरह ठीक कर सकता था. चेस्ट वॉल की वजह से सर्जरी और चुनौतीपूर्ण थी।

हमने सफलतापूर्वक राइट लोअर लोबेक्टमी की और फेफड़ों के खराब हिस्से को पूरी तरह हटा दिया और इस सर्जरी के बाद मरीज के सभी लक्षण खत्म हो गए और अब वो सही हालत में हैं।”

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी पुलिस ने चंद घंटों में लौटाया लाखों के जेवरात व नकदी से भरा बैग, ईमानदार नागरिकों ने पेश की मिसाल

You missed

error: Content is protected !!