ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय में आज कार्यपरिषद, शैक्षणिक परिषद तथा सीनेट की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० दीवान एस० रावत ने की।

बैठक में कुलपति प्रो० रावत ने सदस्यों को अवगत कराया कि भारत की  राष्ट्रपति  का आगमन डीएसबी परिसर, नैनीताल में सुनिश्चित हुआ है। यह विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार है जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन  राष्ट्रपति के आगमन से कुमाऊँ विश्वविद्यालय की गरिमा में अभिवृद्धि होगी ।

कुलपति ने इस अवसर को विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव और गर्व का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक आगमन की तैयारियों में पूरे उत्साह, समर्पण और अनुशासन के साथ जुटा है।

उन्होंने परिसर की सौंदर्यवृद्धि, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान उपलब्धियों के प्रस्तुतीकरण, तथा विभिन्न स्वागत आयोजनों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कुलसचिव, वित्त अधिकारी, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, प्राचार्यगण एवं परिषद सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने विश्वविद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा आगामी आगमन के सफल आयोजन हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें :  राजधानी में छात्रा के अपहरण की कोशिश से हड़कंप, बुर्का पहनकर इंजेक्शन लगाने का प्रयास, सहेलियों ने बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!