ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रुहेला ने कहा कि अगर अधिक बारिश हो रही हो तो चारधाम यात्रियों को कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए और बारिश रुकने के बाद ही आगे रवाना किया जाए।

आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विज्ञान विभाग के उत्तरकाशी जिले में सात और आठ मई को भारी से बहुत भारी वर्षा, बर्फबारी, बिजली चमकने, ओलावृष्टि के रेड अलर्ट व अन्य जिलों में आज छह सात और आठ मई को ऑरेंज तथा येलो अलर्ट के पूर्वानुमान के मुद्देनजर बुलाई गई बैठक में दिए।

बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को मौसम खराब होने के कारण अगर ऐसे स्थान पर रोका जा रहा है, जहां पर दुकानें नहीं हैं, तो वहां यात्रियों के लिए खाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

अगर यह महसूस हो कि किसी जिले में बारिश के कारण यात्रियों को रोकने की स्थिति में यात्रियों की संख्या अधिक हो गई है अथवा जाम लगने की संभावना हो तो यात्रियों को दूसरे जनपद में ही रोक लिया जाए।

सचिव सुमन ने कहा कि यात्रा मार्ग में जो भी भूस्खलन संभावित क्षेत्र हैं, वहां जेसीबी तथा अन्य उपकरणों की तैनाती सुनिश्चित की जाए और मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जाएं।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल व शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!