ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के राजपुरा गोला गेट क्षेत्र में खनन कारोबारियों को काम करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां खनन कार्य अपनी गति पकड़ने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया है।

खनन वाहन चालकों का आरोप है कि रोड पर लोहे के एंगल गाड़े गए हैं, जिससे ट्रकों के टायर फट जाते हैं।

कई बार जानबूझकर पालतू जानवर—बिल्ली और कुत्ते—रास्ते में छोड़ दिए जाते हैं, और बाद में चालकों से मोटी रकम वसूल की जाती है ।

चालकों का यह भी कहना है कि जब इस बारे में तैनात अधिकारियों से शिकायत की जाती है, तो वे पल्ला झाड़ते हुए कहते हैं कि उन्हें केवल ‘पर्ची काटने’ के लिए नियुक्त किया गया है।

बाकी मामलों से उनका कोई लेना-देना नहीं है इस संबंध में नगर आयुक्त से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 अगस्त2026

You missed

error: Content is protected !!