ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बनभूलपुरा दंगे को लेकर आ सकती है अल्पसंख्यक आयोग की चौकाने वाली रिपोर्ट

 हल्द्वानी। बनभुलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए दंगे में अब कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग की टीम के द्वारा दंगे प्रभावित क्षेत्र में निरीक्षण किया गया है ।

दंगे को लेकर लोगों से बातचीत भी की गई और इस पूरी घटना में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं जिसको वह राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति इस पूरे घटनाक्रम में शामिल थे, उनको चिन्हित करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह घटना उत्तराखंड के लिए बेहद शर्मनाक है भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो।

इसको लेकर भी हमें प्रयास करने होंगे। इस पूरे मामले में मुख्य अभियुक्त समेत बड़ी संख्या में उपद्रवियों की गिरफ्तारियां हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से समान्य हैं।

अल्पसंख्यक आयोग इस पूरे घटना में कुछ चौंकाने वाली बातें राज्य सरकार को जल्द पेश करेगा।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक

You missed

error: Content is protected !!