ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा/मछोड़। आज सल्ट विधानसभा स्थित ग्राम पंचायत पीनाकोट में विधायक महेश जीना ने ग्राम सचिवालय एवं पंचायत भवन का उद्घाटन किया। जिसकी लागत 10 लाख रुपए हैं। अपने संबोधन में विधायक जीना ने जीवन सिंह का आभार व्यक्त किया।

जिन्होंने अपनी भूमि भवन निर्माण के लिए दान की। इसके साथ ही उन्होंने जनता के सम्मुख अपने द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा रखा। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक जीना नेवलगांव स्थित पीएम राजकीय इंटर कॉलेज के प्रथम वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के उद्देश्य से स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च की। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में विधायक महेश जीना ने स्कूली छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया एवं स्कूल प्रशासन को सुंदर आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में उनके साथ गुड्डी देवी, प्रदीप सिंह मावड़ी, सुरेश कड़ाकोटी, रमेश उप्रेती आदि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : करंट ने छीनी दो जिंदगियां: पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप

You missed

error: Content is protected !!