विधायक कैड़ा ने सीएम धामी से मुलाक़ात कर भीमताल क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कालेज खोलने की मांग
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा,धारी,रामगढ़ व भीमताल के मध्य पॉलिटेक्निक कालेज नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को प्राविधिक शिक्षा हेतु नैनीताल, हल्द्वानी, या अन्य जगह जाना पड़ता है। मध्यम परिवार के छात्र छात्राओं को प्राविधिक शिक्षा से बंचित रहना पड़ता है।
जिस कारण क्षेत्र के लोगो को काफ़ी परेशानियों का समाना करना पड़ता है।विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से भीमताल विधानसभा के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कालेज खोलने की मांग की।
विधायक कैड़ा ने कहा काठगोदाम से हैडाखान -खनश्यू -छिड़ाखान मीडार मोटर मार्ग के चोडीकरण, समरेखन कार्य हेतु मुख्यमंत्री घोषणा मै सम्मिलित की गई है।
निर्माण कार्य हेतु धनावंटन करने की मांग की! तथा विधायक कैड़ा ने भीमताल विधायक क्षेत्र अंतर्गत खड़की से खैरोला मोटर मार्ग सहित ओखलकांडा,धारी,रामगढ़ व भीमताल के लंबित मोटर मार्गो का निर्माण व क्षतिग्रत मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने , रामगढ़ डिग्री कालेज के भवन व खनश्यू तहसील भवन निर्माण हेतु धन स्वीकृति करने,भीमताल विधानसभा क्षेत्र की मूल भुत समस्याओ का समाधान करने की मांग की।





