ब्रेकिंग न्यूज़
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायलहल्द्वानी : बायोप्सी के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
खबर शेयर करे -

   हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ और चम्पावत के लिए उडान सेवा का हुआ ट्रायल उत्तराखण्ड में पर्यटन को मिलेगा बढावा।

हल्द्वानी। पर्यटन को बढावा देने हेतु केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ मुनस्यारी, पिथौरागढ और चम्पावत हैली सेवा प्रारम्भ की जायेगी। इस हेतु गौलापार स्थित हैलीपेड से ट्रायल किया गया।

उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम द्वारा ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम द्वारा फाइनल ट्रायल के उपरान्त उडान हेतु स्वीकृति प्रदान की जायेगी।

उन्हांने कहा कि 7 सीटर हेलिकाप्टर प्रतिदिन दो चक्कर अपनी सेवायें देगा। उन्होंने बताया कि चम्पावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये,पिथौरागढ के लिए 3000 हजार तथा मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किराये में सबसीडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आपातकालीन सेवाओं के आमजनमानस को हैलीसेवा का लाभ मिलेगा।

   इस अवसर पर हेरिटेज एविएशन और यूकाडा टीम के अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार सचिन कुमार आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें :  सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछे

You missed

error: Content is protected !!