ब्रेकिंग न्यूज़
आदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायल
खबर शेयर करे -

नैनीताल सब रजिस्ट्रार के खिलाफ अधिवक्ताओ ने की नारेबाजी।

रिश्तेदारों को फायदा पहुचाने का लगाया आरोप।

अधिवक्ताओं की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने तत्काल सब रजिस्ट्रार का स्पष्टीकरण किया तलब।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओ ने सब रजिस्ट्रार द्वारा की जा रही अनिमितताओं पर नारेबाजी करने के साथ ही अधिवक्ताओ ने अपर जिलाधिकारी फिंचा राम को सब रजिस्ट्रार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ताओ ने बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत सब रजिस्ट्रार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुवे सब रजिस्ट्रार पर अनिमितताओं का आरोप लगाते लगाया कहा कि सब रजिस्ट्रार भूमाफियों के साथ मिलकर अपने रिश्तेदारों व सगे संबंधियों को लाभ पहुचा रही है।

सब रजिस्ट्रार अपने रिश्तेदारों से ही रजिस्ट्री करवा कर उन्हें सीधे अनुचित लाभ पहुचा रही है कहा आम लोगो को कागजात होने पर भी उनकी रजिस्ट्री नही की जा रही है। अपने रिश्तेदारों द्वारा रजिस्ट्री करवाने पर कोई परेशानी न होने की बात कही जा रही है अधिवक्ताओ ने अपर

जिलाधिकारी फिंचा राम को सब रजिस्ट्रार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

वही अपर जिलाधिकारी फिंचा राम ने अधिवक्ताओ की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुवे सब रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण मांगते दे अपना पक्ष बताने को कहा है।

 इस दौरान बार के अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी दया किशन पोखरिया संजय सुयाल दीपक रुबाली राकेश सुयाल कमल मनोज लोहनी विपिन पंत राजेन्द्र चिलवाल डी एस सूर्या पूरन बिष्ट प्रमोद तिवारी शिवांशु जोशी दीपक दानू अनिल कुमार भरत सूर्या हरीश आर्या आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!