ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में अगले महीने मानसून पहुंचने के आसार हैं। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने पर लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड के पहाड़ों को अगले महीने से जंगल की आग और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने मंगलवार को बताया कि कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में 12 जून के आसपास प्री मानसून दस्तक देगा।

इसके बाद 22 से 25 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य समय पर पहुंचने की उम्मीद है। प्री मानसून 31 मई तक केरल में प्रवेश कर लेगा। उत्तराखंड में इसके पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लग सकता है।

12 जून को मानसून पर्वतीय इलाकों में प्रवेश करेंगा

बताया कि पूर्वोतर राज्यों से होता हुए प्री मानसून लगभग 12 जून के बाद कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में प्रवेश करेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में धधक रहे जंगलों की आग बुझने में भी इससे मदद मिलेगी। 15 जून के बाद प्री मानसून के मैदानी इलाकों में पहुंचने की संभावना है।

वहीं उत्तराखंड में मानसून की दस्तक 22 जून के बाद होगी, जून अंत तक मैदानी इलाकों में मानसून दस्तक देगा। मानसून के दस्तक होने के बाद उत्तराखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

तापमान गिरा, लेकिन बढ़ रही उमस।

हल्द्वानी शहर के तापमान में मंगलवार को 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन बढ़ती उमस के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंडमेंसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जो बीते सोमवार से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि तापमान कम हो रहा है, लेकिन उमस लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

You missed

error: Content is protected !!