ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात में विशेष रूप से श्रम एवं रोजगार, युवा कल्याण तथा खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

अजय भट्ट ने क्षेत्र और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा करते हुए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए।

भेंट के दौरान श्रमिकों के हितों, रोजगार से जुड़े अवसरों तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। साथ ही खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं एवं नीतियों का लाभ अधिक से अधिक युवाओं और श्रमिकों तक पहुंचाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रोजगार, युवा कल्याण और खेल के क्षेत्र में बेहतर समन्वय से नई संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं।

मुलाकात को दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र और देशहित से जुड़े अन्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में फिल्मी स्टाइल में डकैती: खुद को SOG बताकर ऑफिस में घुसे 10-12 हथियारबंद बदमाश, 8 लाख कैश समेत सोने की चेन और 12 मोबाइल लूटे, वीडियो....

You missed

error: Content is protected !!