ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी।  राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जनपद नैनीताल के विकासखंड कोटाबाग के न्याय पंचायत बैलपड़ाव के सिंचाई डांक बंगला में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को सुना गया और 215 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़े जाने के साथ ही उनकी समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान भी किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा मौके पर विभागीय स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आधार कार्ड ठीक कराए जाने व नए आधार कार्ड बनाए जाने में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र के कोटाबाग व चकलुवा में आधार केन्द्र खोले जाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कालाढूंगी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी को कोटाबाग एवं बैलपड़ाव क्षेत्र में शीघ्र ही आधार केन्द्र खोलने हेतु प्रस्ताव तैयार कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

कालाढूंगी नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्र के माध्यम से कालाढूंगी के स्वास्थ्य केंद्र में उल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नियमित महिला चिकित्सक, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग रखी गयी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : होली से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद
error: Content is protected !!