ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बड़ा अभियान, कई फड़-ठेले जब्त

हल्द्वानी। शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में राजपुरा और टनकपुर रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। निगम की टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए कई फड़ एवं ठेलों को जब्त किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों लोगों के चालान काटकर उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने खुले में मीट बेच रहे विक्रेताओं को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुले में खाद्य सामग्री बेचना जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए सभी विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

वहीं धोबीघाट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान गंदे पानी और अस्वच्छ व्यवस्था मिलने पर नगर आयुक्त ने संबंधित जिम्मेदार लोगों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण, गंदगी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!