ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

लगातार निजी अस्पतालों की लापरवाही व मनमानी पर उठ रहे सवाल, आखिर कौन लेगा सुध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जबकि जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जनपद के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी को उपचार के लिए पीएसपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज की स्थिति और उपचार प्रक्रिया के संबंध में समय पर और स्पष्ट जानकारी नहीं दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों की मौत के कई मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े-बड़े दावों के बावजूद कई बार मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मरीज की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत चिकित्सा जटिलताओं के कारण हुई या उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 5 मेडिकल टीमें और 3 एम्बुलेंस रहेंगी तैनात, मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, सुशीला तिवारी अस्पताल और भवाली CHC को रखा गया बैकअप पर

You missed

error: Content is protected !!