नगर पंचायत लालकुंओं ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिसके लिए सर्वप्रथम नगर पंचायत लालकुंओं के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी को विज्ञान भवन नई दिल्ली में दिनांक 17.07.2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात आज दिनांक 01.10.2025 को मुख्य सेवक सदन देहरादून में मा० अध्यक्ष, नगर पंचायत को पुष्कर सिंह धामी मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अटल निर्मल पुरूस्कार वर्ष 2024-25 प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।
इस उपलक्ष्य में नगर पंचायत द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता अभियानों पर विशेष ध्यान दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष का लक्ष्य लालकुंओं को न केवल स्वच्छ बनाना है, बल्कि यहां के नागरिकों में साफ-सफाई की आदत को स्थायी रूप से विकसित करना भी है। मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा द्वारा इस उपलब्धि को लालकुंओं की पूरी जनता को समिर्पित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लालकुंओं को स्वच्छ बनाने में हर नागरिक का योगदान सराहनीय रहा है।
साथ ही उन्होने अपील की कि भविष्य में भी सभी लोग इसी तरह मिलकर सहयोग करें, ताकि लालकुंआ पूरे प्रदेश ही नही बल्कि देश का स्वच्छतम नगर बन सके।





