ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अधिवक्ता राजेन्द्र परगाई की माता केशवी देवी का 77 वर्ष की आयु में निधन

नैनीताल। अधिवक्ता राजेन्द्र परगाई  की माता के निधन की खबर से नैनीताल नगर में शोक की लहर छा गई।
केशवी देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी उनका इलाज हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा था।

जहां मंगलवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उनका निधन हो गया ।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ओखलकंडा ग्राम सभा टांडा में बुधवार को किया जाएगा ।

वो अपने पीछे पांच पुत्र हरीश परगाई, उमेश परगाई राजेन्द्र , संजय व प्रदीप परगाई के साथ दो विवाहित पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई है।

उनके निधन पर डीजीसी सुशील शर्मा, बार के पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश,पूर्वसचिव संजय सुयाल, रितेश सागर, पंकज चौहान, शीतल तिवारी,जिला बार नैनीताल, राजेश चंदोला , डॉ संदीप मेंदोली आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार; भूमि विवाद, नजूल और सड़क मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!