ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में फिर मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने लगी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मौसम ने  फिर पलटी मारी सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे जिससे दोपहर में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने लगी 2 घंटे तक बारिश होने लगी पर्यटक अपने को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे पंत पार्क में पर्यटक छाता खरीदते हुए दिखे पर्यटकों में बारिश से बचने के दुकानों का सहारा लेना पड़ा।

नैनीताल  में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद नैनीताल में मौसम का मिजाज बदल गया। तेज बारिश से जहा स्थानीय लोगो को राहत मिली वही पर्यटक भी बारिश के मजे लेते हुए नजर आए।काफी देर तक हुई बारिश इस बारिश से नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट आई है।

दोपहर में हुई बारिश के बाद हजारों पर्यटक नौकायन, प्राणी उद्यान,केव गार्डन,स्नोव्यू, हिमालय दर्शन,घुड़सवारी,रोपवे आदि का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।करीब दो घण्टे की बारिश बाद तापमान में काफी गिरावट आ गई और तापमाम 20 डिग्री नीचे पहुंचा।

दिल्ली की महिला पर्यटक पुष्पा ने बताया कि बारिश होने से नैनीताल में ठंड होने लगी जिससे काफी अच्छा महसूस हो रहा है गर्मी से बचने के लिए नैनीताल आए थे यहा भी तापमान में गर्मी थी अब बारिश होने से काफी हद तक राहत मिली है जिसमे उन्होंने काफी देर तक लुफ्त उठाया।

यह भी पढ़ें :  मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, युवाओं और महिलाओं पर फोकस, कई बड़े मंत्रालयों में बदलाव की अटकलें

You missed

error: Content is protected !!