ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

उधमसिंह नगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 116वें किसान मेले का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह गांधी हॉल में आयोजित किया गया।

जिसमें नैनीताल बैंक के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।

अक्टूबर 4 से अक्टूबर 7, 2024 तक 116वे अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें नैनीताल बैंक द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को बैंकिंग जागरूकता एवम् विभिन्न ऋण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई. 

नैनीताल बैंक के स्टॉल का उद्घाटन पंतनगर विश्वविद्यालय की वित्त नियंत्रक श्रीमती आभा गर्खाल व बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री निखिल मोहन द्वारा किया गया।

नैनीताल बैंक की सितारगंज, नगला, किच्छा,बहेड़ी, लालकुआं अन्य अन्य आस पास की शाखाओं द्वारा प्रतिभाग कर मेले में आए किसानों को बैंक द्वारा प्रदत्त विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

नैनीताल बैंक विगत कई वर्षों से इस मेले में प्रतिभाग कर किसानों के बीच बैंकिग जागरूकता फैला रहा है जिसके लिए पिछले वर्ष भी नैनीताल बैंक के स्टॉल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

समापन समारोह में सर्वोत्तम स्टॉल के लिए नैनीताल बैंक के प्रतिनिधि श्री संजय लाल शाह, क्षेत्रीय प्रबंधक हल्द्वानी द्वारा ट्रॉफी प्राप्त की गई। 

क्षेत्रीय प्रबंधक हल्द्वानी  संजय लाल साह ने बताया कि 1922 में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी एवं अन्य साथियों द्वारा नैनीताल बैंक की स्थापना किसानों, छोटे व्यापारियों एवं सुदूर पहाड़ी क्षेत्र के आम-जनमानस तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाने की सोच के साथ की गई थी, उनकी इसी विरासत को आज भी नैनीताल बैंक आगे बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें :  छात्रवृत्ति घोटाला: ईडी का बड़ा एक्शन, इस पार्टी के नेता से जुड़ी 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

You missed

error: Content is protected !!