ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की समय सारणी में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि छात्र-छात्राओं को गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए 15 मई तक स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रार्थना सभा का समय सुबह 6:45 बजे और विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया है।

यह आदेश विशेष रूप से हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि नई समय सारणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को हीटवेव के प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पतलोट साधन सहकारी समिति में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, किसानों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील

You missed

error: Content is protected !!