ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नैनीताल पहुंचे, ट्रेडस कप हॉकी टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल : डीएसए मैदान में खेले जा रहे ट्रेडस कप हॉकी टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मैदान में दोनों खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया
नैनीताल में डीएसए ग्राउंड में खेले जा रहे हैं 99 वी ऑल इंडिया ट्रेडस कप हॉकी प्रतियोगिता का किताब स्पोर्ट्स हॉस्टल हरियाणा के नाम रहा हैं।
हरियाणा में सीबीटी ऑल इंडिया को 3- 1 से पराजित किया।
डीएसए मैदान पर खेले फाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल हरियाणा और सीबीडीटी ऑल इंडिया टीम आमने-सामने रही। मैच शुरू होते ही 5 मिनट में हरियाणा की टीम ने एक 0 से आगे रही इसके बाद 16 मिनट में सीबीडीटी की टीम ने गोल कर बराबरी की इसके बाद हरियाणा की टीम ने 19 वे और 43वें मिनट में गोलकर मुकाबले तीन एक से जीत लिया।

उत्तराखंड सरकार के वित्त एवम शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने विजेता स्पोर्ट्स हॉस्टल हरियाणा टीम को ट्राफी प्रदान की। आज खेले गए फाइनल मैच में हरियाणा ने सीबीडीटी ऑल इंडिया को 3-1 से पराजित किया।

यह भी पढ़ें :  नशे की लत में दरिंदगी, दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की हत्या,तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

You missed

error: Content is protected !!