ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

नैनीताल में जय श्री राम सेवा दल, हनुमान भक्त विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनो ने कठुआ में आतंकवादी हमले में शहीद भारतीय सैनिकों व शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कठुआ में भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के विरोध में जय श्री राम सेवा दल’, ‘हनुमान भक्त’, विश्व हिंदू परिषद समेत बजरंगदल आदि हिंदूवादी संगठनों ने मार्च में हिस्सा लिया।

शाम छह बजे से लोग पंत पार्क में एकत्रित हुए और फिर अपर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमाह पर पहुंचे।

इस बीच मार्च में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

हाथों में पोस्टर लिए लोगों ने लोगों को पोस्टर दिखाए जिसमें, ‘शांति को नहीं आतंकवाद को नष्ट करो’, ‘आतंकवाद से देश को बचाओ, अपने देश को नंबर 1 बनाओ’, ‘आतंकवाद ने ली कई जान, इसे खत्म कर बचाओ इंसान’, ‘दुनिया भर में मचा हाहाकार, आतंकवाद पर तुम करो प्रहार’, ‘देश में अमन लाना है, आतंकवाद को मिटाना है’, ‘सभ्य बने सब इंसान, आतंकवाद का मिटे नामोनिशान’, ‘आतंकवाद मानव जाति के लिए बहुत बड़ा खतरा है’, ‘आतंकवाद के समर्थक भी आतंकवादी हैं’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, ‘माँ भारती के वीर सपूतों को सत सत नमन’ लिखा था।


जुलूस में शामिल श्री राम सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार,राहुल नेगी, नितीन कार्की,विक्रम सिंह रावत,अनिल ठाकुर, किशोर ढैला, भोपाल सिंह बिष्ट,विनोद कुमार,मनोज जोशी,हरिश जोशी,अमित साह,दिव्यांशु,कुणाल , वाशु,अंशुल, दत्ती,प्रियांशु,विवेक वर्मा,सोनू, राजीव साह,प्रकाश नौटियाल,हर्षित,शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,त्रिभुवन फर्त्याल,राजेंद्र सिंह परगाई आदि लोग उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के तीन विद्यार्थियों का वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में चयन, प्लेसमेंट ड्राइव में मिली सफलता

You missed

error: Content is protected !!