ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल होटल एसोसिएशन का छलका दर्द, क्रिसमस व न्यू ईयर पर पुलिस प्रशासन पर कारोबार ठप करने का लगाया आरोप 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। क्रिसमस से लेकर थर्टी फस्ट व विंटर में पर्यटन को नुकसान पर होटल कारोबारी नाराज हैं।

पहाड़ में इस दौरान कारोबार घटने से कारोबारियों ने पुलिस पर इसका आरोप चढा है।

नैनीताल में होटल एसोसिएशन ने कहा कि उन पर पिछले कुछ सालों से यातायात प्लानों को थोपा जा रहा है जिससे पहाड़ का टूरिज्म खत्म हो रहा है..होटल एसोसिएश ने कहा कि मसूरी से लेकर नैनीताल रानीखेत भीमताल व कौसानी तक इसपर असर पड़ा है।

बोट हाउस कल्ब में प्रत्रकारों से बातचीत में कहा कि 50 प्रतिशत नौकरियां टूरिज्म इस वक्त राज्य में दे रहा है और भारी राजस्व भी पर्यटन से मिलता है।

लेकिन उत्तराखण्ड की पुलिस कारोबार को खत्म कर रही है जिससे उनके बैंक की देनदारी समेत टूरिज्म से जुड़े अन्य कारोबार पर भी असर डाला है।

होटल एसोसिएशन ने कहा कि पर्यटन मंत्री दिल्ली में पर्यटकों को पहाड़ लाने के लिये रैली कर रहे हैं लेकिन कानून और पुलिस की व्यवस्थाएं इसको चौपट कर रही हैं।

होटल एसोसिएश ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर आगे भी ऐसी ही व्यवस्थाएँ बनी रही तो आन्दोलन किया जायेगा।
और पार्किंग के रेट पालिका बोर्ड से पास हुए थे, हमने एक पत्र के माध्यम से इन्हें कम करने के लिए कहा है।

इस वर्ष कार्निवाल बहुत कम समय के अंदर कराया गया, इसलिये पर्यटक बड़ी संख्या में नहीं पहुँच सके। इसका फायदा आने वाले समय में हमें मिलेगा।

विंटर कार्निवाल को कैलेंडर में लाया जाए। नैनीताल में 400 होटल और होम स्टे पंजीकृत हैं, जबकि इतने ही अपंजीकृत हैं। यहां, अवैध कारोबार की एक गैंग चल रही है।

पुलिस इनपर लगाम क्यों नहीं लगा रही है ? जितनी पार्किंग खाली है उतने लोगों को तो आने दें। ये पर्यटकों को पहाड़ आने से हतोत्साहित करना है।

इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव वेद साह, उपाध्यक्ष आलोक साह, कोषाध्यक्ष सी.पी.भट्ट, उप सचिव स्नेह छाबड़ा, पी.आर.ओ.रुचिर साह, आलोक साह, रमनजीत सिंह, जतिन जेठी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा का भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंगों से सराबोर हुआ शहर, वीडियो....
error: Content is protected !!