ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय कुलपति प्रो दीवान एस रावत बने
सी आरएसटी इंटर कालेज के प्रबंध समिति के सदस्य

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो दीवान एस रावत समेत नैनीताल के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं व्यवसायी बने सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल की प्रबंध समिति के सदस्य।

उत्तराखण्ड शासन द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो दीवान एस रावत समेत पूर्व कुलपति आई. आई. टी रुड़की प्रो पी. के पांडे,
पूर्व चैयरमैन कूर्मांचल नगर सहकारी,बैंक. लिमिटेड़ नैनीताल आलोक साह, तथा प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो शेखर पाठक को विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य के रूप मे नामित किया गया है।

इस आशय का जिलाधिकारी नैनीताल को संबोधित अपर सचिव उत्तराखंड शासन का पत्र विद्यालय को प्राप्त हो गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे तथा प्रबंध समिति के सदस्य आलोक साह ने आज कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलपति से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें शासन से प्राप्त पत्र सौंपा।

कुलपति ने आस्वस्त किया कि वो विद्यालय को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी नैनीताल होते हैं तथा चार सदस्य शासन से मनोनीत किए जाने का प्रावधान है।

डॉ पी के पांडे__पूर्व कुलपति आई आई टी रुड़की, पूर्व निदेशक बी. आई.एस भीमताल.

आलोक साह__पूर्व डी.जी .एम .स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,
पूर्व मुख्य कार्य कारी अधिकारी एसबीआई शिकागो (u.s.a,), पूर्व अध्यक्ष के.एन.एस.बी नैनीताल।

पद्मश्री शेखर पाठक __इतिहासकार एवं पूर्व प्राध्यापक कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, हिमालयी राज्य उत्तराखंड को समझने के लिए प्रसिद्ध अस्कोट, आराकोट अभियान के संस्थापक ।

कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, प्रो दीवान एस रावत ___दिल्ली विश्वविद्यालय के युवा प्रोफेसर के रूप में पदार्पण ,,उत्तराखंड मूल के अंतराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!