ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सुहागिन महिलाओं ने मनाया करवा चौथ का व्रत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया।

सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सुहाग के जोड़े में हाथो मेहंदी लगा कर अपनी सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

महिलाएं अपने पतियों के साथ शाम 7:30 नैनीताल हल्द्वानी रोड में चांद निकलने का इंतजार कर रही थी।

8:15 बजे चांद निकलते सुहागिन महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

सांयकाल 8 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा के आने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा।

चंद्रमा को देखने के लिए नगर के हल्द्वानी मार्ग में जगह–जगह पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी।

जैसे ही चंद्रमा निकला, उसके बाद सुहागिन महिलाओं ने चांद की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने अपना उपवास तोड़ा।

सात नंबर निवासी दीपा पांडे ने बताया कि वह पिछले 21 सालों से व्रत रख रहीं हैं। शिक्षक हिमांशु पांडे ने बताया कि पत्नी के उपवास के साथ साथ वह भी पिछले 21 सालों से उपवास रख रहें हैं।

इससे उन्हें बड़ा आनंद मिलता है।वही अवनि रावत ने कहा बहुत अच्छा लग रहा है मेरा पहला करवा चौथ हैं। बहुत ही अच्छा अनुभव था पहली बार का व्रत रखना आज चांद को देखकर व्रत तोड़ना मेरे पति भोपाल में रहते हैँ

वो गूगल इंडिया में इंजीनियर हैँ और मैं गोल्डीमान सक्स में इंजीनियर हूँ। उनकी फोटो देख कर मैंने अपना व्रत तोड़ा।

रात्रि तक हल्द्वानी मार्ग में चंद्रमा देखने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। जिससे इस मार्ग में जाम की स्थिति भी बनी रही।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : आजादी के बाद पहली बार दडमोटा पहुंची गाड़ी, सुयालगाड़ में जश्न का माहौल; वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का जताया आभार

You missed

error: Content is protected !!