ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नगर पालिका द्वारा  हर वार्ड में चलाया जा रहा है  सफाई अभियान

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला  

नैनीताल में नगर पालिका द्वारा शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से सफाई कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में गौशाला क्षेत्र में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने गंदगी हटाने के साथ-साथ नालों से भारी मात्रा में मलबा भी निकाला। अभियान के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा लगातार वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे सफाई कार्य की गुणवत्ता बनी रहे। वहीं बाजार वार्ड के सभासद मुकेश कुमार जोशी मंटू ने भी अभियान का जायजा लिया।

इस दौरान सफाई अभियान में आलोक, योगेश, गिरीश, कार्तिक, अनिल, राजू सहित सफाई पर्यवेक्षक कमल सिलेलान समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर पालिका का यह अभियान न केवल शहर को स्वच्छ बनाने में मददगार साबित हो रहा है, बल्कि लोगों को कूड़े-कचरे से होने वाली बीमारियों से भी बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार; ₹58,950 नकद और ताश के पत्ते बरामद

You missed

error: Content is protected !!