नैनीताल पुलिस की दिव्य रैतिक परेड बनी आकर्षण का केंद्र, रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
नैनीताल सीओ रविकांत व आरक्षी मुन्नी को मिला DGP सिल्वर डिस्क मेडल
SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह, निरीक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा व PRO SSP हेमा ऐठानी सहित 53 को सम्मान
नैनीताल। भारतीय गणराज्य के 77वें स्थापना दिवस (26 जनवरी 2026) के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा डी.एस.ए. मैदान, मल्लीताल में भव्य एवं दिव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन और जोश से ओत-प्रोत रहा।
पुलिस परेड को वरिष्ठ अधिकारियों ने दी सलामी
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (आईपीएस), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सेरिमोनियल वर्दी में सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड की सलामी ली।
इसके पश्चात क्रमशः
ललित मोहन रयाल (आईएएस), जिलाधिकारी नैनीताल
रिधिम अग्रवाल (आईपीएस), पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा परेड की सलामी ली गई।
मुख्य अतिथि का आगमन व ध्वजारोहण
मुख्य अतिथि दीपक रावत (आईएएस), कुमाऊं आयुक्त के आगमन पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा उन्हें सलामी दी गई।
इसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
परेड निरीक्षण एवं गणतंत्र रक्षा का संकल्प
मुख्य अतिथि एसएसपी नैनीताल एवं प्रथम परेड कमांडर रविकांत सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नैनीताल) के साथ निरीक्षण वाहन से संपूर्ण परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद जवानों ने गणतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हुए सधे कदमों से मंच से गुजरकर अनुशासन व आत्मविश्वास का परिचय दिया।
तिरंगे के रंगों में सजी परेड बनी आकर्षण का केंद्र
तीन-तीन के कॉलम में निकली सशस्त्र पुलिस परेड ऐसा प्रतीत हो रही थी मानो राष्ट्रीय ध्वज के केसरिया, श्वेत और हरे रंग मैदान में सजीव हो उठे हों।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या कमांडिंग ऑफिसर केलखान प्रदीप अधिकारी
सीडीओ अरविंद पांडे की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल
एसपी संचार रेवाधर मठपाल
क्षेत्राधिकारी भवाली दीपशिखा अग्रवाल
क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन में
एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह एवं निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
7 टोलियों की भव्य परेड, आधुनिक पुलिस झलकियों का प्रदर्शन
परेड कमांडर रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में कुल 7 टोलियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल रहीं—
यातायात पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, आईआरबी, 31वीं वाहिनी पीएसी, अग्निशमन सेवा सहित
चीता मोबाइल, सीपीयू, डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजल यूनिट, इंटरसेप्टर वाहन, फॉरेंसिक व दंगा नियंत्रण वाहन।
पुलिस बैंड और विभागीय झांकियों ने मोहा मन
31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुनों ने समां बांध दिया।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग, 108 एंबुलेंस, बाल विकास, कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति
परेड के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्राफिक एरा भीमताल, आर्डन पब्लिक स्कूल, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, सेंट एंथोनीस ज्योलीकोट, कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान मंच सहित विभिन्न विद्यालयों एवं कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस कर्मियों को सम्मान
विशेष सम्मान
🏅 रविकांत सेमवाल – पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर)
🏅 महिला आरक्षी मुन्नी देवी लोहनी – सेवा के आधार पर प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर)
53 अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित
इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य हेतु 53 पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया गया।
जनपदभर में ध्वजारोहण व शपथ कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय नैनीताल, हल्द्वानी सहित जनपद के सभी थाना, चौकी एवं फायर स्टेशन में ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन
कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन
मीनाक्षी कीर्ति (लेक्चरर, राजकीय इंटर कॉलेज सूपी) एवं निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा द्वारा किया गया।





