ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट, अल्मोड़ा में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. चन्द्रा गोस्वामी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त महाविद्यालय परिवार एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भारत की संस्कृति, सभ्यता एवं समृद्ध विरासत को दर्शाते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इस अवसर पर डॉ. गिरीश चन्द्र, डॉ. गरिमा पाण्डेय, डॉ. अंकित मनोड़ी,  तारा सिंह दानू, कामिनी भट्ट, भौनखाल चौकी प्रभारी  मोहन चन्द्र, आरक्षी गण  हरेन्द्र तोमर,  श्रवण कम्बोज,  रविन्द्र चीमा सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर प्रशासन की छापेमारी, इस ट्रेनिंग स्कूल बंद करने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!