ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

पर्यटक के उम्मीद पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस

सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL ने लिया संज्ञान, कलकत्ता से घूमने आए पर्यटक को वापस दिलाये रुपये

पर्यटक ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया धन्यवाद, पुलिस के लिए भेजा “सराहना संदेश”, नैनीताल पुलिस को किया “सैल्यूट”

नैनीताल। कलकत्ता से नैनीताल घूमने आए एक परिवार जिनके द्वारा नैनीताल पुलिस के फेसबुक मैसेंजर पर एक शिकायत दी कि नैनीताल यात्रा के दौरान मार्केट से शॉपिंग करने के दौरान एक व्यापारी द्वारा समान बाहर से मंगाए जाने पर एडवांस भुगतान किया गया।
बाद में पर्यटक द्वारा किसी कारण सामान न मंगाए जाने एवम अपने रुपये वापस माँगे जाने एवम व्यापारी द्वारा आनाकानी करने के बाद पर्यटक वापस चले गए।

पर्यटक की इस शिकायत का तत्काल  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर उक्त शिकायत के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री हरपाल सिंह द्वारा संबंधित शिकायत पर कार्यवाही करते हुए व्यापारी से वार्ता कर पर्यटक के रुपये वापस दिलाये गए।
पर्यटक Somak Das ji नद कहा कि वे नैनीताल पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स से बहुत खुश हैं। कलकत्ता से उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके रुपये वापस आएंगे।
पर्यटक ने नैनीताल पुलिस द्वारा शिकायत का शीघ्र निस्तारण किए जाने एवं यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किये जा रहे विनम्र व्यवहार की प्रशंसा अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज के माध्यम से की है एवं सराहना संदेश नैनीताल पुलिस को भेजा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!