लोक निर्माण विभाग के नियमित व वर्कचार्ज कर्मचारियों ने मुलभुत सुविधा नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
रिपोर्टर – गुडडू सिंह ठठोला
नैनीताल। लोक निर्माण विभाग के नियमित व वर्कचार्ज कर्मचारियों ने पेंशन से बाहर किए जाने वाले शासनादेश के खिलाफ आज तल्लीताल गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि 1980 से 2025 तक कार्यरत रहे अनेक सेवानिवृत्त कर्मियों व उनके मृतक आश्रितों को आज तक न तो नियमितीकरण किया गया और न ही पेंशन व अन्य देयकों का भुगतान हुआ, जिसके चलते वे गंभीर आर्थिक संकट में हैं।
कर्मचारी संगठनों ने इस शासनादेश को कर्मचारी विरोधी बताते हुए शासनादेश की प्रतियां फूंकी।
कर्मचारियों नर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासनादेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इस दौरान संघ के मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी, सचिव गोधन सिंह नेगी, हरीश सिंह, कुंदन सिंह, हेमा देवी, किशन सिंह, पूर्ण सिंह, विद्या सागर, कमला देवी, देवकी देवी, कैलाश चंद्र खोलिया, आनंद सिंह, प्रकाश चंद्र, भी राजन राम, गणेश चंद्र, टीका सिंह, कृपाल सिंह, ठाकुर सिंह, सुरेश बहादुर, राम लाल, देव राम आदि मौजूद रहे।





