नैनीताल के बल्दियाखान और मंगोली में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मतदान
रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला
नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दूसरे चरण में बारिश होने की बावजूद भी मतदाताओं पर जोश कम नहीं हुआ और बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए पहुंचे बूथों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई।
वहीं दिन में शुरू हुई बारिश ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ाने के साथ ही मतदाताओं की दिक्क़तें बढ़ाई। शाम तक लोगों में पंचायत की नई सरकार चुनने के लिए जोश दिखा। 
एसडीएम नवाजिश खलीक नैनीताल त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बल्दियाखान फॉरेस्ट चौकी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं की सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।
प्रत्याशियों का कहना है गांव में सबसे बड़ी समस्या रोड की है 4 किलोमीटर पैदल चलकर सामान लाने ले जाने में दिक्कतो का और उसके बाद सबसे बड़ा मुद्दा यह है नल तो है पर जल नहीं है।
इसके लिए परेशानी सामना करना पड़ता है मंगोली भिवा मछुवाड गहना के ग्रामीणों को रोड और जल के लिए संघर्ष करना पड़ता है और ग्रामीण अभी तक आजादी के 70 साल के बाद भी रोड और जल के लिए लड़ाई लड़ने पड़ रही है।
वही सभी मतदान केंद्र पर नजर बनाई हुई है पुलिस प्रशासन की टीम क्षेत्र में मुस्तैद नजर आई।
युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तकरीबन 4:00 बजे तक 69,77 मतदाताओं द्वारा मतदान किया जा चुका है।
