नैनीताल के मंगोली औऱ बजून में शराब की दुकान को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं मातृशक्तियो के आगे प्रशासन को झुकाना पड़ा,अब हीं खुलेगी क्षेत्र में शराब की दुकान
रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला
नैनीताल। मंगोली और बजून क्षेत्र में शराब की दुकानों के विरोध में चल रहा आंदोलन आखिरकार सफल हो गया। न्याय पंचायत खुर्पाताल के अंतर्गत आने वाले इन दोनों क्षेत्रों में अब शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।
आबकारी विभाग द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद क्षेत्रवासियों और मातृशक्ति ने अपना 9 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
इस आंदोलन में मातृशक्ति की एकजुटता निर्णायक साबित हुई। वरिष्ठ नेता हेम आर्या लगातार प्रशासन के संपर्क में बने रहे, वहीं गौरव गोस्वामी ने भी सांसद, विधायक और प्रशासन से संवाद बनाए रखा।
प्रेमा मेहरा ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र की मातृशक्ति और जनता की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान किया गया है।
कीर्ति आर्या ने आंदोलन की तुलना नवरात्रि के नौ दिनों से करते हुए कहा कि दुर्गा मां के आशीर्वाद से अंततः जनहित में निर्णय लिया गया। वहीं खुशाल बिष्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल, सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, दलीप गोस्वामी, नीमा कनवाल, मुकेश मेहरा, खुशाल सिंह बिष्ट, विक्रम कनवाल, ग्राम प्रधान कीर्ति आर्या, पुष्पा कनवाल, विजय गोस्वामी, जीवन नेगी, हंसी नेगी, मोहिनी कनवाल, मंजू आर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस फैसले के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे जनशक्ति की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

