ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(S.S.P.)कार्यालय में शार्ट सर्किट के बाद आग, बदबू और हल्के धमाके ने उड़ाए कर्मचारियों के होश। 

 रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी कार्यालय और सिविल कोर्ट के पास स्थित इस भवन में करीब 12:15 बजे मीटर की तार जलने की तेज बदबू के साथ हल्का धमाका हुआ, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए फायर एक्सटिंगयुशर की मदद से आग पर काबू पाया। साथ ही विद्युत विभाग और दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। एहतियातन तुरंत शटडाउन लिया गया, जिससे आग फैलने से रोकी जा सकी।

हाइडिल विभाग के कर्मचारी कंचन जोशी ने बताया कि SSP कार्यालय की विद्युत आपूर्ति का मीटर फुंक गया था। शटडाउन लेकर जले और चिपके तारों को अलग किया गया और जांच के बाद दोबारा सिस्टम को ठीक किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि अधिक लोड या ढीले तार की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे मीटर में आग लग गई। सूखाताल क्षेत्र से लिए गए शटडाउन के कारण पूरे शहर में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

गौरतलब है कि इससे पहले 24 दिसंबर 2025 को भी SSP आवास में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसे दमकल विभाग ने समय रहते नियंत्रित कर लिया था।

फिलहाल इस ताजा घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीझील में युवक का शव मिलने से सनसनी, बहन को वीडियो कॉल कर कहा था- "आत्महत्या करने जा रहा हूं"

You missed

error: Content is protected !!