ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जीवंती भट्ट को नगर पालिका चुनाव से भाजपा टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं किया जोरदार स्वागत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को नगर पालिका अध्यक्ष पद पर टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया साथ ही चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर तैयार की।

शनिवार को मल्लीताल स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष के लिए टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित की।

जिसमें कार्यकर्ताओं ने जीवंती भट्ट को टिकट मिलने पर उनका जोरदार स्वागत किया साथ ही चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की।

भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने भावुक होकर कहा कि मेरा विश्वास ही मेरी जीत है। भाजपा ने मुझपर भरोसा करते हुए यह से टिकट दिया है।

इस जिम्मेदारी को वह बखूबी से निभाएंगी।कहा कि उनका मकसद ही जनता की सेवा करना है।

अभी तक वह पालिका में जो परेशानी देखते हुए आई है उसे आगे जनता को न देखना पड़े इसका पूर्ण ख्याल रखा जाएगा।कहा कि वह अपने जनता बड़े छोटे भाई बहाने के साथ इस लड़ाई को लड़ेगी और हर किसी की समस्या का निवारण किया जायेगा।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें इस काबिल समझा है कि वह पार्टी में रहते हुए पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाए अपनी मेहनत व लगन से लोगो की समस्याओं को दूर करे। 

यह भी पढ़ें :  पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना में भर्ती रैली 3 अगस्त से

You missed

error: Content is protected !!