ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। बेतालघाट में हुई सड़क दुर्घटना के सम्बंध में एक अखबार विशेष द्वारा वाहन में 32 लोग सवार बताए गए हैं जो कि भ्रामक व झूठ है।

अखबार विशेष द्वारा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की छवि खराब करने हेतु इस तरह की भ्रामक/झूठी खबरें छापी जा रही हैं । साथ ही अधिकारियों से बात किये बगैर ही उनका वर्जन भी छापा जा रहा है।

अतः आप सभी से अनुरोध है कि इस तरह की भ्रामक खबरों में विश्वास न करें।

पुलिस द्वारा ऐसी झूठी एवं भ्रामक खबर छापने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश: राष्ट्र समर्पण के महोत्सव में सहभागिता का आह्वान
error: Content is protected !!