ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी बंदोबस्ती के वार्ड संख्या 07 में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कालाढूंगी बंदोबस्ती के वार्ड संख्या 7 में  आज रात्रि एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे।

चौपाल में सामाजिक जागरूकता, जनसहभागिता, युवाओं की रचनात्मक भूमिका और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पाठक ने उपस्थित नागरिकों के साथ संवाद करते हुए कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ नियमित बातचीत और सहभागिता से आपसी विश्वास, सहयोग और सामुदायिक एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सीधे सुनने का अवसर मिलता है, जिससे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

चौपाल में मौजूद महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों ने भी अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र से जुड़े सामाजिक विषयों पर सुझाव दिए। इस दौरान मनोज पाठक ने सभी नागरिकों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने SIR पूर्ण करने के लिए सभी से BLO का सहयोग करने की अपील भी की।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में मनोज पाठक ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित से जुड़े कार्यों में जनभागीदारी ही सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में रैपिडो पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, सवारी ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक-स्कूटी सीज

You missed

error: Content is protected !!