ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में विधायक बंशीधर बोले, छोटे-मोटे झटके लगते रहते हैं

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

 उत्तराखंड में हुए उपचुनाव में दोनों सीटों में मिली करारी हार के बाद भी भाजपा ज्यादा टेंशन में नही लग रही है। क्योंकि हाल ही में मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत का कहना है कि ऐसे छोटे-मोटे झटके लगते रहते हैं।

हार पर अपनी बात कहते हुए बंशीधर भगत ने कहा कि मंगलौर सीट तो हम हमेशा हारते थे इस बार तो हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और वही बद्रीनाथ के लिए भी कुछ कमियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह छोटे-मोटे झटके लगते रहते हैं हम हिमालय की तरह हैं।

वही कैबिनेट विस्तार पर पूछे गए सवाल पर बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र की राय के बाद मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह कब कैबिनेट का विस्तार करते हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : आजादी के बाद पहली बार दडमोटा पहुंची गाड़ी, सुयालगाड़ में जश्न का माहौल; वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का जताया आभार

You missed

error: Content is protected !!