ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड परिवहन के रोडवेज बस रात में 2:30 बजे नियंत्रित होकर बरसाती नाले में जा गिरी। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई जबकि चालक परिचालक समेत 8 लोग घायल हुए।
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर बैराज के पास रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी लगी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बरसाती नाले में गिर गई।
बस में कुल सात यात्री सवार थे जबकि दो चालक और परिचालक। बस नाले में गिरते ही चीख पुकार मच गई। कांच तोड़कर यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले। हालांकि एक यात्री बाहर नहीं निकल पाया जिसकी बस में पानी भरने के कारण मौत हो गई।

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल। चालक परिचालक समेत 8 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन निजी अस्पतालों में ले गए। मृतक यात्री की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में पुजारी के घर भीषण आग, सामान व जरूरी दस्तावेज जलकर राख; हरीश पनेरु ने की मुआवजे की मांग
error: Content is protected !!